{"_id":"66c23f493e06fc19fc07bb3c","slug":"kanpur-mla-furious-over-waterlogging-in-juhi-khalwa-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुही खलवा में जल भराव पर भड़के विधायक, अधिकारी से बोले- पब्लिक के सामने कान पकड़कर मुर्गा बनवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुही खलवा में जल भराव पर भड़के विधायक, अधिकारी से बोले- पब्लिक के सामने कान पकड़कर मुर्गा बनवाएंगे
Mon, 19 Aug 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:13 AM IST
सार
विधायक महेश त्रिवेदी का केआरएमपीएल के सीईओ को फोन पर फटकारते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बैठक करते विधायक महेश त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में जूही खलवा पुल में सीवर का पानी भर जाने पर विधायक महेश त्रिवेदी ने जल निकासी का काम देख रही कंंपनी केआरएमपीएल के सीईओ को फोन पर जमकर फटाकारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक सीईओ से फोन से बात करते हुए कह रहे है कि कि पब्लिक के सामने तुम्हारा कान पकड़कर मुर्गा बनवाएंगे और फोटो कराएंगे। जूतों की माला अलग से डलवाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में बैठे केआरएमपीएल के सीईओ से मोबाइल के जरिए सवाल किया कि क्या आप मौत के सौदागर हैं? आपको लज्जा नहीं आती? खलवापुल में इसी तरह जल भराव की वजह से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जनता में रोष है। यदि फिर से कोई घटना घटती है तो आपके क्या जवाब देंगे। वीडियों में विधायक त्रिवेदी आगे कह रहे हैं कि यहां पर एक कर्मचारी को आपने नियुक्त किया है, यदि गुस्साएं लोगों के जरिए इसे कुछ हो जाता है तो इसकी सुरक्षा आप कैसे करेंगे। विधायक ने सीईओ से आगे कहा कि क्यों पागलपन का काम करने में लगे हो।
विज्ञापन
जब सीईओ ने सफाई देने की कोशिश की तो विधायक ने कहा कि यदि तुम कानपुर में होते तो तुमको हम सीधा करता। तुम कहां मिलेगा। तुम्हारा मालिक किधर मिलेगा। हम दिल्ली आ जाएं, दिल्ली में ही तुम्हें मुर्गा बनाते हैं। बातचीत का यह वीडियो वायरल होने के बाद में जब उनसे इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जूही खलवा पुल में पूरी समस्या राखी मंडी सीवेज पंपिंग स्टेशन में डंपिंग से होती है। नगर निगम की समस्या तो कंट्रोल हो गई है, पर इनकी समस्या कंट्रोल नहीं हो पा रही है। बताया कि उन्होंने कंपनी के सीईओ व इंचार्ज से भी कह दिया है कि यदि यह स्थाई समाधान नहीं करते हैं तो इन्हें सामाजिक दंड देने का कार्य किया जाएगा।