फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Missing teenagers body found at Paramat Ghat family suspects altercation with fiancé

Kanpur: लापता किशोरी का परमट घाट पर मिला शव, परिजनों ने जताई मंगेतर से कहासुनी की आशंका, जांच शुरू

Sat, 28 Feb 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 12:35 PM IST
सार

Kanpur News: पिता ने बताया कि पीरोड निवासी युवक ने ही सुबह फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Missing teenagers body found at Paramat Ghat family suspects altercation with fiancé
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के एफएम कॉलोनी से शुक्रवार देर रात लापता हुई किशोरी का शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर परमट घाट पर गंगा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती का पीरोड निवासी युवक से बीते पांच महीने से बातचीत होती थी। परिजनों ने शादी भी तय कर दी थी। परिजनों ने फोन पर कहासुनी होने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

एफएम कॉलोनी निवासी चाट का ठेला लगाने वाले शैलेश कुमार वर्मा की बेटी आनंदी वर्मा (16) ने एमजी कॉलेज से कक्षा आठ तक पढ़ाई की है। पिता ने बताया कि परिवार में पत्नी बिन्नो, बेटा समीर और कार्तिक हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बीते छह महीने से पी रोड निवासी युवक से फोन पर बातचीत करती थी। इस दौरान उन लोगों को जानकारी हुई, तो युवक और उसके परिवारीजनों से बातचीत की।

विज्ञापन

गंगा में पड़ा मिला शव
पिता के अनुसार इस पर दोनों परिवार शादी को तैयार हो गए। उन्होंने बताया कि बेटी का उसी युवक से कुछ न कुछ किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। इस कारण शुक्रवार रात उन लोगों के सोने के बाद बेटी बिना बताए घर से लापता हो गई। शनिवार सुबह वह लोग जब तक सोकर उठते तब तक परमट चौकी से पुलिस ने फोन कर बेटी की गंगा में शव पड़े होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed