{"_id":"68ee8c29fa854bf00704a845","slug":"kanpur-misdeed-with-student-pressured-to-convert-threatened-to-make-obscene-videos-and-photos-viral-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छात्रा से दुष्कर्म फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छात्रा से दुष्कर्म फिर धर्मांतरण का बनाया दबाव, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की दी धमकी
Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर में 11 वीं की छात्रा ने गैरसमुदाय के युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने फिर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने आरोप लगाया। मंगलवार को पीड़ित ने सीपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि युवक पर जबरन धर्मांतरण व शादी करने का दबाव भी बनाया।
कल्याणपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली 20 वर्षीय 11 वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में फेसबुक से उसकी पहचान बेबीराज नामक युवक से हुई थी। बाद में पता चला कि युवक का असली नाम नियाज अहमद है। 16 सितंबर 25 को आरोपी ने धोखे से कल्याणपुर के एक निजी गेस्ट हाउस में बुलाया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। होश में आने पर घटना का पता चला। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तबसे नियाज लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। जबरन धर्मांतरण और शादी करने का दबाव बना रहा है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।