फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: misdeed with girl after friendship through Instagram, pressurized her to convert to religion, arrested

Kanpur: इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर शादी का बनाया दबाव, गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 09:32 PM IST
सार

Kanpur News: किशोरी से दोस्ती कर युवक ने दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव भी बनाया। इनकार करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Kanpur: misdeed with girl after friendship through Instagram, pressurized her to convert to religion, arrested
घटना की जानकारी देती किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव थानाक्षेत्र में एक गैर समुदाय के युवक ने इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से दोस्ती की। नौकरी दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया। इनकार पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर केस दर्ज कर काकादेव पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


काकादेव थानाक्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पिछले साल अप्रैल को अंकित ठाकुर नाम की आईडी चलाने वाले युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हुई। आरोप है कि युवक नौकरी दिलाने के बहाने एक अन्य युवती की मदद से उसे बेकनगंज स्थित एक होटल बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। फोटो और अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद पता चला कि अंकित का असल नाम फैज मलिक है।
विज्ञापन


विरोध किया तो फैज वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के जरिये पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। दावा किया कि फैज ने दो अन्य युवतियों को भी अपने जाल में फंसा लिया है। एक युवती ने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य युवतियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed