Kanpur Fire: अराजकतत्वों ने मैदान में लगाई आग, कचरे के ढेर से उठीं आग की लपटें, दमकल ने पाया काबू
Kanpur News: चकेरी क्षेत्र स्थित गणेशपुर मैदान में कचरे के ढेर में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विस्तार
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर गणेशपुर मैदान में मंगलवार सुबह गणेशपुर मैदान में आग लग गई। आग से कचरा जलने लगा। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
कोयला नगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह गणेशपुर मैदान में आग लग गई। आग से मैदान में रखा कचरा जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है।
किसी प्रकार की भी कोई जनहानि नहीं
जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि एक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल किसी के भी हताहत न होने की सूचना है। चकेरी पुलिस ने एहतियात के तौर पर मैदान के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कही है।