फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mischievous elements stole trident idol and mace from the temple local people created ruckus

कानपुर: शरारती तत्वों ने मंदिर से त्रिशूल, मूर्ति व गदा किया चोरी, स्थानीय लोगों ने काटा हंगामा

Sat, 12 Mar 2022 02:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 12 Mar 2022 02:57 PM IST
सार

आवास विकास हंसपुरम स्थित ब्रह्मदेव चौराहे पर स्थित मंदिर में शनिवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचे तो देखा के मंदिर से पांच त्रिशूल, शंकर जी की अष्टधातु की मूर्ति व पीली धातु का गदा गायब था।

विज्ञापन
Kanpur: Mischievous elements stole trident idol and mace from the temple local people created ruckus
इस मंदिर से चोरी हुए त्रिशूल, गदा व शिव जी की मूर्ति - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

नौबस्ता थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों ने एक मंदिर से त्रिशूल, मूर्ति व पीली धातु का गदा चोरी कर लिया। सुबह मंदिर में पूजा को आए श्रद्धालुओं को जब घटना की जानकारी हुईं तो हंगामा शुरू हो गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग भी मौके पर पहुंचे और नारेबाज़ी कर जबरदस्त हंगामा किया। सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर ले पुलिस ने शक की बिनाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आवास विकास हंसपुरम स्थित ब्रह्मदेव चौराहे पर स्थित मंदिर में शनिवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचे तो देखा के मंदिर से पांच त्रिशूल, शंकर जी की अष्टधातु की मूर्ति व पीली धातु का गदा गायब था। जैसे ही इस बात की सूचना अन्य लोगों को हुई तो मजमा लग गया।

विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल ने किया हंगामा

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुंच जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। सूचना पर नौबस्ता फोर्स मौके पर पहुंची। ब्रह्मदेव सेवा समिति की तहरीर पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसका नाम मुन्ना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed