{"_id":"687e655206b2c446f7098a21","slug":"kanpur-milk-trader-was-murdered-in-fear-accused-sent-to-jail-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दहशत में की थी दूध व्यापारी की हत्या, जेल भेजा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दहशत में की थी दूध व्यापारी की हत्या, जेल भेजा गया आरोपी
Mon, 21 Jul 2025 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:36 PM IST
सार
Kanpur News: हत्या बिधनू के रमईपुर के घाटूखेड़ा गांव में 14 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिधनू में रमईपुर के मजरे घाटूखेड़ा गांव में 14 जुलाई को हुई दूध व्यापारी अवनीश यादव उर्फ काकुन के हत्याराेपी शिवम उर्फ चाइना को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। बेंजाडीन परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसने हत्या करने की बात स्वीकारी है। बताया कि विवाद के बाद उसे खुद की हत्या की आशंका थी। इसी के चलते दूध व्यापारी को मार दिया।
शिवम के अनुसार कुछ दिन पहले गांव की ही एक परचून की दुकान पर सामान खरीदते समय उसका अवनीश से विवाद हो गया था। इसके बाद से गांव में चर्चा थी कि वह उसे मारने के लिए चापड़ लेकर टहल रहा है। यह बात मृतक के भाई मनीष ने भी उसे बताई थी। उसे लगा कि मौका पाते ही अवनीश उसकी हत्या कर देगा। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली। उसे जब अवनीश के पशु बाड़े में सोने की बात पता चली तो उसने वहीं उसका काम तमाम करने का फैसला कर लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं।