फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Middle aged man ends his life by jumping in front of train foot is found one kilometer away from scene

कानपुर: ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने दी जान, घटनास्थल से एक किमी दूर मिला पैर, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 24 Oct 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 24 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार देर रात अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अत्यधिक नशे की लत और पारिवारिक कलह के चलते वह लंबे समय से तनाव में थे और अकेले रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Middle aged man ends his life by jumping in front of train foot is found one kilometer away from scene
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने जान दे दी।  पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उनका एक पैर मिला। चकेरी के सीताराम नगर निवासी संजय गुप्ता (55) अकेले रहते थे। उनके मामा सूरज गुप्ता के अनुसार, संजय की पत्नी और दो बच्चे करीब 10 साल से उनसे अलग रह रहे थे।

विज्ञापन

वह अत्यधिक नशे का सेवन करते थे और तनाव में रहते थे। शुक्रवार रात उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed