फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro Show Your Talent Event at Bada Chauraha Station Delights Passengers

कानपुर: स्टेशन बना स्टेज! बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर युवा कवियों और गायकों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जादू

Sun, 17 May 2026 09:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 17 May 2026 09:07 PM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो के बड़ा चौराहा स्टेशन पर रविवार को ‘शो योर टैलेंट’ पहल के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने यात्रियों के सफर को यादगार बना दिया। ‘अक्षरम्’ संस्था के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने कविता, गीत और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Kanpur Metro Show Your Talent Event at Bada Chauraha Station Delights Passengers
मेट्रो स्टेशन पर प्रतियोगिता में भाग लेती युवती - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर मेट्रो अब केवल सफर का जरिया नहीं, बल्कि प्रतिभाओं के प्रदर्शन का एक बड़ा केंद्र बनती जा रही है। रविवार को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर अक्षरम् संस्था के सहयोग से आयोजित शो योर टैलेंट कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहाँ युवा कलाकारों ने अपनी कविताओं और सुमधुर संगीत से न केवल यात्रियों का मनोरंजन किया, बल्कि स्टेशन के माहौल को भी उत्सव जैसा बना दिया।

विज्ञापन

अन्य शहरों से भी पहुंचे कलाकार

दोपहर 2 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें कानपुर के अलावा अन्य शहरों से भी युवा अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे थे। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी रचनाओं के जरिए वहां मौजूद भीड़ को रुकने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकप्रिय गीतों से सजी महफिल

कविताओं के बाद संगीत का दौर शुरू हुआ, जिसने यात्रियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने “ज़िंदगी के सफर में बहुत दूर तक”, छूकर मेरे मन को”, तेरी गलियां”और तू मेरी जिंदगी है” जैसे सदाबहार नगमों को अपनी आवाज दी। देवांश, अभिषेक, अंकित, साक्षी, शैलेंद्र, निशांत और राजा हसन सहित कई अन्य प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विज्ञापन





क्या है 'शो योर टैलेंट' पहल?

कानपुर मेट्रो द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्थानीय और नवोदित कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसके तहत कलाकार मेट्रो स्टेशनों पर कविता, संगीत, बैंड, नृत्य और नुक्कड़ नाटक जैसी विधाओं का प्रदर्शन कर सकते हैं। यात्रियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से यात्रा का अनुभव खुशनुमा हो जाता है और युवाओं की रचनात्मकता को नई पहचान मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed