{"_id":"67ba0d1b45ec6c2a7c0403cf","slug":"kanpur-metro-broke-the-sewer-line-drain-water-filled-on-the-road-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मेट्रो ने तोड़ी सीवर लाइन, सड़क पर भरा नाले का पानी, जूही बम्बुरहिया में संक्रामक रोग फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मेट्रो ने तोड़ी सीवर लाइन, सड़क पर भरा नाले का पानी, जूही बम्बुरहिया में संक्रामक रोग फैलने का खतरा
Sat, 22 Feb 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:15 PM IST
सार
मेट्रो ने सीवर लाइन तोड़ दी। जिससे जूही बम्बुरहिया की सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हुआ।
विज्ञापन
जूही बंबुरहिया में भरा गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीवर लाइन टूटने से जूही बम्बुरहिया की सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। लोग गंदे पानी से होकर घर आने-जाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग महापौर, जलकल विभाग और मेट्रो से की है। जूही बम्बुरहिया निवासी ओमप्रकाश पांडेय, मधु चौरसिया, कुमुद साहनी, जीत श्याम सैनी आदि ने बताया कि मेट्रो और जलकल विभाग की लापरवाही के कारण सीवर लाइन चोक हो गई है। श्याम विहारी सैनी निवासी रोड, चौरसिया निवास रोड में गंदा पानी भरा है। दुर्गंध की वजह से सांस लेना भी दूभर हो रहा है।
संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। लोगों का कहना है कि जूही-हमीरपुर रोड पर मेट्रो ने जब से सीवर लाइन तोड़ी है, तब से सड़कों पर गंदा पानी भर रहा है। कभी-कभी यह पानी घरों में भी घुस जाता है। मोहल्ले के विजय शंकर त्रिपाठी, सुजीत, मयंक वाजपेयी, गणेश दुबे आदि ने जलकल विभाग और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, जलकल विभाग जोन तीन के अवर अभियंता विनोद रावत ने बताया कि समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।