फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro broke pipeline, five lakh people will not get water till 21 may, jalkal vibhag wrote report

Kanpur: मेट्रो ने तोड़ी पाइपलाइन...21 तक पांच लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, जलकल विभाग ने लिखाई रिपोर्ट

Sun, 19 May 2024 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 May 2024 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो ने बर्रा में जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। इससे पांच लाख लोगों को तीन दिन तक पानी नहीं मिलेगा। मरम्मत के चलते गुजैनी वाटर वर्क्स बंद रहेगा। जलकल विभाग ने मेट्रो के खिलाफ एफआईआर के लिए थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Metro broke pipeline, five lakh people will not get water till 21 may, jalkal vibhag wrote report
महावीर चौक के पास टूटी मुख्य पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारॅपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शनिवार को बर्रा में जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन तोड़ दी। इससे शाम को गुजैनी वाटर वर्क्स से दक्षिणी क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को पानी नहीं मिल पाया। भीषण गर्मी में पानी किल्लत शुरू हो गई। जलकल विभाग ने गुजैनी वाटर वर्क्स बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

इसमें तीन दिन लगने की उम्मीद जताई, तब तक गुजैनी वाटर वर्क्स से आपूर्ति ठप रहेगी। जलकल विभाग के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने मेट्रो रेल के खिलाफ एफआईआर के लिए बर्रा थाने में तहरीर दी है। जलकल विभाग शनिवार दोपहर में गुजैनी वाटर वर्क्स से मुख्य पाइपलाइन के माध्यम से दक्षिणी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में स्थित जोनल पंपिंग स्टेशनों, पानी की टंकियों में पानी भेज रहा था।
विज्ञापन

जलकल विभाग के सचिव ने बताया कि उसी समय यूपीएमआरसी ने बर्रा-6 में महावीर चौक के पास ग्रीन बेल्ट के अंदर निर्माण कार्य के दौरान 900 मिलीमीटर व्यास की इस राइजिंगमेन (मुख्य पाइपलाइन) को तोड़ दिया। इससे निरालानगर, बर्रा-2 भूतबंगला, उस्मानपुर, रतनलालनगर, गुजैनी, बर्रा-5 जोनल पंपिंग स्टेशनों के माध्यम से आसपास के मोहल्लों में की जा रही पानी की आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का किफायत से उपयोग करने की अपील
उन्होंने बताया कि मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत के लिए उसमें भरा पानी निकलवाया जा रहा है। मरम्मत की वजह से 21 मई तक गुजैनी वाटर वर्क्स बंद रहेगा। कोशिश की जा रही है कि 20 को ही मरम्मत कार्य पूरा कर पानी आपूर्ति शुरू की जा सके। जलकल विभाग ने लोगों से पानी का किफायत से उपयोग करने की अपील की है। मांग होने पर पानी का टैंकर नि:शुल्क भेजा जाएगा।

बगैर अनुमति के काम करा रहा था मेट्रो
जलकल विभाग के सचिव ने बताया कि मेट्रो यह कार्य बिना विभागीय अनुमति के करा रहा था। इसकी सूचना भी नहीं दी थी, जबकि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दावा करता है कि बिना यूटिलिटी को प्रभावित किए मेट्रो रेल का कार्य कराया जाता है।

पानी के टैंकर के लिए डायल करें 05122549018
जलकल विभाग के अनुसार, पानी के टैंकर के लिए जलकल विभाग कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05122549018 या 9235553826 या 9235553827 पर सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed