फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Meritorious student honored by Governor takes his own life  a suicide note was found in his room

Kanpur: राज्यपाल से सम्मानित मेधावी छात्र ने दी जान, बीटेक में पाया था तीसरा स्थान, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Sat, 18 Jul 2026 01:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी में बीटेक में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले होनहार छात्र आनंद कुमार ने शुक्रवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनंद को पिछले साल राज्यपाल ने सम्मानित किया था। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक जांच जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Meritorious student honored by Governor takes his own life  a suicide note was found in his room
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मेडल प्राप्त करता बीटेक छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में बीटेक में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर राज्यपाल से सम्मानित हो चुके गोल्ड मेडलिस्ट छात्र आनंद कुमार (23) ने शुक्रवार दोपहर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब सफाई के लिए पहुंची महिला सफाईकर्मी ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों के परिचित ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र का शव फंदे पर लटका मिला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया था
मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी आनंद कुमार कई वर्षों से गुजैनी में अपने पिता राजकुमार गुप्ता, बड़े भाई अमित और बहन प्रिया के साथ रह रहे थे। उन्होंने पीएसआईटी से बीटेक किया था। पुलिस के अनुसार, बीटेक में उन्होंने प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन

अचानक निरस्त करा दिया टिकट
उनकी इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को आयोजित दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले बड़े भाई अमित की शादी के लिए पूरा परिवार गांव जाने की तैयारी कर रहा था। सभी के टिकट भी बुक हो चुके थे, लेकिन आनंद ने एन वक्त पर अपना टिकट अचानक निरस्त करा दिया था।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उस समय किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसकी सामग्री की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed