Kanpur: गृहकर पर चर्चा के बीच महापौर की तबीयत बिगड़ी, कहा- व्रत है…दवा खाना भूल गई, सदन की बैठक स्थगित
Kanpur News: नगर निगम की बैठक में गृहकर को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया और ब्याज माफी की मांग की। इसी दौरान महापौर प्रमिला पांडेय की तबीयत खराब होने पर उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
विस्तार
कानपुर में नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान ने जैसे ही एजेंट के प्रस्ताव संख्या एक के तहत बचत पर चर्चा शुरू करने की घोषणा की। तभी कांग्रेस पार्षद दल के नेता सोहेल अहमद ने कहा कि पहले बजट से पहले गृहकर पर चर्चा करें। जनता परेशान है। मनमाने तरीके से 2008 तक से गृह कर और उसे पर भी ब्याज लगाकर वसूली की जा रही है।
इससे जनता परेशान है। पिछले वित्तीय वर्षों से थोपा जा रहा बढ़ा हुआ ग्राहकर और उसे पर लगाया जा रहा ब्याज वापस होना चाहिए। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित भी बढ़े गृह कर का विरोध करते हुए ब्याज माफ करने की मांग की। यह भी कहा कि यदि नगर निगम अपने स्तर से ब्याज माफ नहीं कर सकता तो इसके लिए शासन को पत्र भेजें और उसमें उल्लेख करें कि नगर निगम ने 2022 से टैक्स बढ़ाया।
महापौर की तबीयत बिगड़ी
हालांकि, उसकी वसूली 2016 से ब्याज सहित की जा रही है। इसलिए 2022 से पूर्व में पूर्व का लगाया गया ब्याज माफ किया जाए। कार्रवाई के दौरान महापौर की तबीयत बिगड़ी उन्होंने कहा कि वह व्रत है, सुबह डीपीएस शुगर की दवा खाना शायद भूल गई है। इसी वजह से तबीयत खराब हो रही है। सीधे डॉक्टर के पास जाना है। इस वजह से उन्होंने परसों तक के लिए सदन की बैठक स्थगित कर दी।