Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mayor warned encroachers by taking out a rally from Parade to Birhana Road

Kanpur: महापौर ने परेड से बिरहाना रोड तक रैली निकालकर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Thu, 03 Apr 2025 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Apr 2025 10:23 PM IST
सार

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने परेड से बिरहाना रोड तक रैली निकालकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। कहा कि अतिक्रमण हुआ तो 15 दिन बाद बुलडोजर चलेगा।

विज्ञापन
Kanpur: Mayor warned encroachers by taking out a rally from Parade to Birhana Road
महापौर ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम को गुरुवार को भी ठेंगा दिखाया। महापौर प्रमिला पांडेय ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दोपहर में जागरूकता रैली निकाली। अतिक्रमणकारियों को 15 दिन में अतिक्रमण हटाने की अपील की। ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाकर इसे हटाने के साथ ही जुर्माना भी वसूलने की चेतावनी दी। उस समय तो ज्यादातर अतिक्रमणकारियों ने सामान समेटा, पर बाद में पुन: फुटपाथ से सड़क तक दुकानें सजा लीं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले महीने यहां आकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को महापौर के नेतृत्व में फुटपाथ, नाले-नालियों से अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बुलडोजर व अन्य वाहनों के साथ सद्भावना चौकी, परेड से रैली निकाली। रैली नई सड़क, शक्कर पट्टी, नयागंज, जनरलगंज होते हुए बिरहाना रोड पर समाप्त हुई। इस दौरान महापौर ने लोगों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए 15 दिन बाद बुलडोजर चलवाने व जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Mayor warned encroachers by taking out a rally from Parade to Birhana Road
महापौर ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
पार्षद अमित गुप्ता, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय संखवार, जेडएसओ अमित, जेडएसओ सुशील गुप्ता, कर अधीक्षक राजू गुप्ता आदि शामिल रहे।

रैली निकालकर अतिक्रमण हटाने के लिए सूचना दी है। कई लोगों के फोन आए कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे। जो अतिक्रमणकारी 15 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उसे नगर निगम हटाएगा और उनसे जुर्माना भी वसूलेगा। - प्रमिला पांडेय, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed