फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Mayor Pramila Pandey heard grievances of Ward 65  issued instructions for their immediate resolution

अमर उजाला जनता ही जनार्दन: महापौर प्रमिला पांडे ने सुनी वार्ड-65 की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Sun, 12 Jul 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 12 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

Kanpur News: दामोदर नगर नौबस्ता पश्चिमी, वार्ड-65 में अमर उजाला जनता ही जनार्दन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडे ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur Mayor Pramila Pandey heard grievances of Ward 65  issued instructions for their immediate resolution
मेयर प्रमिला पांडे्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वार्ड-65, दामोदर नगर, नौबस्ता पश्चिम  में आयोजित अमर उजाला जनता ही जनार्दन कैंप में क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम में पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडे ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर के साथ वार्ड-65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे। समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय निवासी भारी संख्या में शामिल हुए।

विज्ञापन





ये थीं मुख्य समस्याएं
कैंप में मुख्य अभियंता आरके पाल से क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नई लाइटें लगवाने की मांग की गई। निवासियों ने सफाई व्यवस्था, जलभराव और जर्जर सड़कों से जुड़ी शिकायतें महापौर के समक्ष रखीं।महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैंप में आई शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर एक निश्चित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed