फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Maulana Kalbe Jawwad said that waqf properties should be freed from land mafia

कानपुर: मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा भूमाफिया से आजाद कराई जाएं वक्फ संपत्तियां

Mon, 20 Dec 2021 12:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Dec 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Maulana Kalbe Jawwad said that waqf properties should be freed from land mafia
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद - फोटो : amar ujala
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को भूमाफिया के कब्जे से आजाद कराया जाए। सरकार को वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने ये बातें पटकापुर के इमामबाड़ा नवाब दूल्हा साहब में रविवार को कही।
विज्ञापन


शिया वक्फ बोर्ड के 15 साल अध्यक्ष रहे वसीम रिजवी (अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी) को अध्यक्ष पद से हटाने पर मौलाना कल्बे जव्वाद फैंस एसोसिएशन ने कल्बे जव्वाद का इस्तकबाल किया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहे वसीम रिजवी के कार्यकाल में वक्फ संपत्तियों को लेकर अनियमितताएं की गईं।
विज्ञापन


वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए गए। अब शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली जैदी बनाए गए हैं। उम्मीद है कि वे वक्फ संपत्तियों के मामले में बेहतर काम करेंगे। उन मुतवल्लियों (प्रबंधकों) पर कार्रवाई करेंगे जो वक्फ संपत्तियों पर कब्जा किए हुए हैं। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर पिछले पंद्रह साल से मुहिम चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी का नतीजा है कि शिया वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बदल गया। वक्फ संपत्तियों के मामले में उलमा को भी जागरूक होना पड़ेगा। इसकी सुरक्षा के लिए आगे आना पड़ेगा। स्वागत समारोह में आसिफ अब्बास, मसूद हुसैन बर्की, हाशिम रिजवी, रईस अहमद, मंजय रिजवी आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed