फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Materials worth ₹35 lakh stolen from Rawatpur Metro Depot; 93 base plates missing

Kanpur: रावतपुर मेट्रो डिपो से 35 लाख की सामग्री चोरी, 93 बेस प्लेट्स गायब

Mon, 22 Jun 2026 09:57 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 22 Jun 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Materials worth ₹35 lakh stolen from Rawatpur Metro Depot; 93 base plates missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो रेल कारपोरेशन के रावतपुर डिपो से टर्नआउट में इस्तेमाल होने वाली 93 बेस प्लेट्स समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में एल एंड टी कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रशासन प्रमुख महेंद्र सिंह राठौर ने स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


स्वरूपनगर थाने में दी गई तहरीर में प्रशासन प्रमुख ने बताया कि 10 जून को निरीक्षण के दौरान रावतपुर डिपो से 93 बेस प्लेट्स और अन्य महत्वपूर्ण टर्नआउट सामग्री गायब मिली। यह सामग्री मेट्रो ट्रैक वर्क्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके चोरी होने से परियोजना के कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत में बताया गया कि डिपो परिसर में उस समय केवल एक सुरक्षा कर्मी तैनात था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने परिसर में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि स्टाफ से पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed