फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Massive Blaze at Boutique Center Valuable Clothing Worth 20 Lakhs Reduced to Ashes

Kanpur Fire: बुटीक सेंटर में भीषण आग, शटर उठाते ही धधक उठीं लपटें, 20 लाख का कीमती कपड़ा खाक, दमकल ने पाया काबू

Thu, 16 Apr 2026 01:34 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 16 Apr 2026 01:34 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ में शॉर्ट सर्किट से एक बुटीक सेंटर में आग लग गई, जिससे करीब 20 लाख रुपये का विदेशी कपड़ा जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur Massive Blaze at Boutique Center Valuable Clothing Worth 20 Lakhs Reduced to Ashes
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के केडीए मदीना मस्जिद तिराहे के पास गुरुवार तड़के एक बुटीक सेंटर में आग लग गई। आग से दुकान में रखे लाखों की कीमत के विदेशी कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर  पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

केडीए निवासी मोहम्मद यूसुफ का मदीना मस्जिद तिराहे के पास बुटीक सेंटर है। यूसुफ ने बताया कि बीते बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद तड़के करीब पांच बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर पड़ोसियों ने सूचना दी।

विज्ञापन





लगभग 20 लाख रुपये का माल जलकर खाक
यूसुफ जब दुकान पहुंचे, तो अंदर से धुआं निकल रहा था। जैसे ही उन्होंने शटर उठाकर कांच का गेट खोला, आग की लपटें अचानक तेज़ हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। दयूसुफ ने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया है।

Kanpur Massive Blaze at Boutique Center Valuable Clothing Worth 20 Lakhs Reduced to Ashes
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है
उन्होंने बताया कि दुकान में सारा विदेशी कपड़ा था, जो कोरिया और चीन से आयात किया जाता था। इस कपड़े की प्रति मीटर कीमत 600 से 1800 रुपये तक होती है। मंगलवार को ही 2.5 लाख रुपये का नया माल लाया गया था। जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed