{"_id":"6aeea6cef63f76881c08ded2","slug":"kanpur-massive-blaze-at-auto-parts-shop-leaves-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर अग्निकांड: ऑटो पार्ट्स दुकान में भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर अग्निकांड: ऑटो पार्ट्स दुकान में भयंकर आग, लाखों का सामान जलकर राख, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू
Sat, 07 Nov 2026 09:49 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:49 AM IST
सार
Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
kanpur fire accident
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात ऑटो पार्ट्स की दुकान आग का गोला बन गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना देर रात करीब एक बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन