{"_id":"6ab53b63bb1fe30245082313","slug":"kanpur-married-woman-found-hanging-her-family-alleges-murder-and-creates-a-ruckus-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
Thu, 24 Sep 2026 08:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थानाक्षेत्र के विपौसी-नजफगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को फंदे से सीता (22) का शव लटका मिला। मायके पक्ष ने पति अनूप पासवान पर पीटने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हाथीगांव निवासी सीता के भाई सोनू ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मौत की सूचना मिली। अनूप दहेज और शराब पीने के लिए रुपये न देने पर प्रताड़ित करता था। पुलिस को घटनास्थल से पांच सौ रुपये मिले। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सीता के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन