फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Market for Ravana effigies set up prices have risen due to inflation demand ranges as tall as 50 feet

कानपुर: सजा रावण के पुतलों का बाजार, महंगाई के कारण बढ़े हैं भाव, छोटे से लेकर 50 फीट तक के पुतलों की मांग

Sat, 17 Oct 2026 12:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 12:06 PM IST
सार

Kanpur News: दशहरा पर्व को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का बाजार पूरी तरह सज गया है। हालांकि, महंगाई की मार इन पुतलों पर भी साफ देखने को मिल रही है। बाजार में छोटे पुतलों से लेकर 50 फीट तक ऊंचे पुतलों की भारी मांग है। कुल पांच से 10 हजार पुतलों की बिक्री का अनुमान है।

विज्ञापन
Kanpur Market for Ravana effigies set up prices have risen due to inflation demand ranges as tall as 50 feet
कानपुर में सजा रावण के पुतलों का बाजार, - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 20 अक्तूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार है, लेकिन इस बार महंगाई की मार ने दशानन के तेवर और महंगे कर दिए हैं।

विज्ञापन

अखबारी कागज, गत्ते (दफ्ती), रंगीन कागज, बांस और लोहे के तार जैसी बुनियादी सामग्री के दाम बढ़ने के कारण इस वर्ष पुतले पिछले साल की तुलना में अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। इसके बावजूद लोगों में पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में छोटे आकार के पुतलों से लेकर 50 फीट तक की ऊंचाई वाले भव्य पुतलों की खासी मांग बनी हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos





5,000 से 10,000 पुतलों की कुल बिक्री होने का अनुमान
कारीगरों के अनुसार इस बार बड़े कद के पुतलों के ऑर्डर अधिक आए हैं। कानपुर न केवल अपने लिए बल्कि कानपुर देहात, कन्नौज, फतेहपुर, फतेहगढ़, उरई और आसपास के कई अन्य जिलों के लिए भी पुतलों का प्रमुख निर्माण व आपूर्ति केंद्र बना हुआ है। इस पूरे सीजन में शहर से लगभग 5,000 से 10,000 पुतलों की कुल बिक्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed