फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man who tried to misdeed with girl was sent to jail

Kanpur: धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फांसने वाला अधेड़ गया जेल, युवती से किया था दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 21 Nov 2022 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man who tried to misdeed with girl was sent to jail
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

धर्म छिपाकर बिहार की युवती को प्रेम जाल में फांसने वाला अधेड़ निकला। होटल में छेड़खानी के दौरान युवती ने जब उसका मास्क हटाया तो इसका खुलासा हुआ। कठारा निवासी आरोपी शहंशाह आलम को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। वहीं युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी के मोबाइल से और भी कई युवतियों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है। एसीपी कलक्टरगंज टीबी सिंह ने बताया कि शहंशाह आलम (50) ने धर्म छिपाकर फेसबुक के जरिये बिहार के पूर्वी चंपारण के पताही निवासी युवती से दोस्ती की थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे प्रेम जाल में फांस लिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे कानपुर बुलाया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे युवती स्टेशन पहुंची तो आरोपी उसे कोपरगंज स्थित एक होटल ले गया। यहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, धोखाधड़ी, गालीगलौज, धमकी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर नहीं करता था बात
युवती ने बताया कि शहंशाह आलम ने डीजे सचिन शर्मा 125 नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी थी। आरोपी कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं करता था। स्टेशन पर भी जब वह रिसीव करने पहुंचा तो चेहरे पर मास्क लगाए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed