Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Man dies by suicide after losing his ₹22,000 mobile phone in a gambling session

कानपुर: जुआ खेलने में 22 हजार का मोबाइल हारा, तनाव में युवक ने की खुदकुशी

Mon, 09 Nov 2026 01:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 09 Nov 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Man dies by suicide after losing his ₹22,000 mobile phone in a gambling session
युवक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर में जुआ खेलने के दौरान नकदी और 22 हजार रुपये कीमत का मोबाइल हारने से तनाव में आए युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों के अनुसार दीपावली पूजन के बाद वह इलाके के कुछ युवकों के साथ जुआ खेलने गया था। पहले काफी रकम हार गया और फिर दांव पर लगाया अपना एंड्रॉयड फोन भी गंवा बैठा। इसके बाद तनाव में घर पहुंचा और पीछे स्थित बगिया में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


मूलरूप से गोरखपुर के रामकोला निवासी अभिषेक (18) अपनी मां शकुंतला और भाइयों सनी व अखिलेश के साथ शास्त्री नगर में रहता था। पिता जोगेंद्र का पहले ही निधन हो चुका है। अभिषेक और उसकी मां एक सैडलेरी फैक्टरी में काम करते थे। भाइयों ने बताया कि रविवार रात दीपावली पूजन के बाद अभिषेक इलाके के कुछ युवकों के साथ जुआ खेलने चला गया था। वहां वह काफी रकम हार गया।
विज्ञापन


इसके बाद एक और दांव खेला, जिसमें 22 हजार रुपये कीमत का मोबाइल भी हार गया। मोबाइल गंवाने के बाद वह तनाव में भागता हुआ घर पहुंचा और घर के पीछे बगिया में खुदकुशी कर ली। देर रात मां की नींद खुली तो अभिषेक का शव देखकर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed