फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Major Changes to Old Age Pension Rules Five New Documents Now Valid for Proof of Age

बुजुर्गों को राहत: वृद्धावस्था पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव, उम्र प्रमाण के लिए अब पांच नए दस्तावेज भी मान्य

Wed, 20 May 2026 04:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 20 May 2026 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र प्रमाण के नियमों में संशोधन कर राशन कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड सहित पांच नए दस्तावेजों को मान्यता दे दी है, जिससे लंबित 12 हजार आवेदकों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Kanpur Major Changes to Old Age Pension Rules Five New Documents Now Valid for Proof of Age
वृद्धावस्था पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृद्धावस्था पेंशन के लिए महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे बुजुर्गों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। शासन ने उम्र प्रमाण को लेकर सख्त किए गए नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पांच नए दस्तावेजों को भी अब मान्य कर दिया है। अब राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर भी वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, मार्च में शासन ने यूआईडीएआई के निर्देशों का हवाला देते हुए आधार कार्ड को आयु प्रमाण की सूची से बाहर कर दिया था। इसके बाद सिर्फ कुटुंब रजिस्टर और शैक्षिक प्रमाण पत्र को ही मान्य रखा गया। इस फैसले से जिले में करीब 12 हजार आवेदन लंबित हो गए और नए आवेदन लगभग ठप पड़ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

शिकायतों के बाद नियमों में संशोधन करना पड़ा
सबसे ज्यादा परेशानी उन बुजुर्गों को हुई, जिनके पास न तो स्कूल के प्रमाण पत्र थे और न ही अपडेट कुटुंब रजिस्टर था।  कई आवेदकों की जांच पूरी होने के बावजूद सिर्फ उम्र प्रमाण के अभाव में पेंशन स्वीकृत नहीं हो पा रही थी। विभाग ने सभी सत्यापित आवेदनों को आवेदक की लॉगिन पर वापस भेज दिए थे। मामला शासन तक पहुंचा, तो लगातार पत्राचार और शिकायतों के बाद आखिरकार नियमों में संशोधन करना पड़ा।

विज्ञापन

लंबित मामलों के निस्तारण में आएगी तेजी
समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पहले करीब 92 हजार पेंशनर थे, जो अब बढ़कर 98 हजार के करीब पहुंच गए हैं। वहीं 12 हजार नए पात्र लाभार्थी पिछले एक वर्ष से पेंशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नए आदेश के बाद लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और हजारों बुजुर्गों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

पत्राचार के बाद शासन ने उम्र प्रमाण पत्र के नियमों में संशोधन किया है। अब पैनकार्ड, राशन, वोटर आईडी समेत पांच प्रपत्र मान्य कर दिए हैं। इसी के आधार पर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिया जाएगा।  -वीरपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed