फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Major action by Narwal police criminal arrested with illegal country made pistols and cartridges

Kanpur: नरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, कई जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे

Wed, 22 Jul 2026 04:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: नरवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ राजेश उर्फ विजय के रूप में हुई है, जिस पर चोरी और लूट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kanpur Major action by Narwal police criminal arrested with illegal country made pistols and cartridges
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नरवल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नसड़ा मोड़ पुलिया, ग्राम पाल्हेपुर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर खड़ा है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद किया। साथ ही, उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है आरोपी की पहचान सूरज उर्फ राजेश उर्फ विजय पुत्र स्व. स्वामीदिन निवासी बांबी भीतरी थाना नरवल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ कानपुर जनपद के बाबूपुरवा, जूही, किदवई नगर, नौबस्ता व रायबरेली के लालगंज, नरवल थाना में चोरी, लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी या लूट की फिराक में घूम रहा था। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार तोमर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed