फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Main roads will be built in New Kanpur City at a cost of Rs 50.85 crore KDA has issued tenders

Kanpur: न्यू कानपुर सिटी में 50.85 करोड़ से बनेंगी मुख्य सड़कें, KDA ने जारी किए टेंडर…ये कार्य भी होंगे

Sun, 10 Aug 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए  ने अपनी बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में 50.85 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सीवेज, ड्रेनेज और पार्कों के लिए भी टेंडर जल्द ही जारी किए जाएंगे, ताकि योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
Kanpur Main roads will be built in New Kanpur City at a cost of Rs 50.85 crore KDA has issued tenders
न्यू कानपुर सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में केडीए बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना में अक्तूबर से प्रमुख और मुख्य सड़कों का निर्माण शुरू कराएगा। इसके लिए शनिवार को टेंडर जारी किए गए। टेंडर नौ सितंबर को दोपहर तीन बजे तक डाले जा सकते हैं। टेंडर उसी दिन शाम चार बजे खोला जाएगा। सीवेज और ड्रेनेज कार्यों के लिए भी टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

मैनावती मार्ग और कल्याणपुर-सिंहपुर तिराहे के बीच 153 हेक्टेयर में विकसित होने वाली न्यू कानपुर सिटी में विकास कार्यों का खाका तैयार कर लिया गया है। इसकी शुरुआत सड़कों के निर्माण से होगी। सबसे पहले मैनावती मार्ग की तरफ स्थित योजना के मुख्य प्रवेश द्वार से 45 मीटर चौड़ा मुख्य मार्ग बनेगा। साथ ही 30 मीटर चौड़ी और 24 मीटर चौड़ी सड़कें बनेंगी।

विज्ञापन

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जानकारियां
इनकी अनुमानित लागत 50.85 करोड़ रुपये है। इन सभी सड़कों का निर्माण एक ही ठेकेदार से कराया जाएगा। तीनों तरह की सड़कों के लिए संयुक्त टेंडर जारी किए गए हैं। निर्माण अवधि 24 माह है। केडीए की वेबसाइट www.kdaindia.co.in में भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। केडीए ने न्यू कानपुर सिटी योजना में सीवर लाइनें बिछाने और नालों के निर्माण कराने का खाका खींच लिया है।

विज्ञापन

सड़कों के निर्माण के साथ होगी शुरुआत
50 करोड़ से सीवरलाइन और नाले बनाने की योजना है। टेंडर प्रपत्र भी तैयार कर वित्त अधिकारी के पास स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलते ही इन दोनों कार्यों के लिए भी टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि न्यू कानपुर सिटी योजना को जल्द से जल्द लांच करने की तैयारियां की जा रही हैं। शुरुआत सड़कों के निर्माण के साथ होगी।

विज्ञापन

पांच करोड़ से होगा पार्कों का सुंदरीकरण, मरम्मत
केडीए ने करीब पांच करोड़ रुपये से पार्कों के सुंदरीकरण, केडीए ग्रीन्स, केडीए हाइट्स में लगे अग्निशमन यंत्रों की मरम्मत सहित 10 कार्य कराने के लिए टेंडर जारी किए हैं। ये टेंडर भी नौ सितंबर को दोपहर तक पड़ेंगे और उसी दिन शाम को खुलेंगे।

कार्य का नाम                                                                                               अनुमानित लागत
शताब्दीनगर फेज-3 पॉकेट-सी में वाह्य विद्युतीकरण                                        1.41 करोड़ रुपये
चकेरी पार्क का सुंदरीकरण                                                                            46.83 लाख रुपये
कांशीराम शहरी आवास योजना, सजारी के तीन पार्कों सुंदरीकरण                        46.08 लाख रुपये
पनकी कल्याणपुर रोड से गंभीरपुर चौराहे तक डिवाइडर की रंगाई-पुताई               13.33 लाख रुपये
मैनावती मार्ग के दोनों तरफ पौधरोपण के लिए ट्रीगार्डों की आपूर्ति                        8.47 लाख रुपये
गौतम बुद्धा पार्क में टूटे पोलों, लाइटों की मरम्मत                                              8.46 लाख रुपये
गौतम बुद्धा पार्क नाले की सफाई                                                                     3.47 लाख रुपये
जरौली कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत                                                                8.36 लाख रुपये
केडीए हाइट्स में अग्निशमन यंत्रों की सर्विसिंग, मरम्मत, उपकरणों की आपूर्ति      8.30 लाख रुपये
केडीए ग्रीन्स में अग्निशमन यंत्रों की सर्विसिंग, मरम्मत, उपकरणों की आपूर्ति        8.28 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed