फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Lover Hangs Himself After Girlfriend's Marriage Is Fixed

Kanpur: प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने लगाया फंदा, खुदकुशी से पहले व्हाट्सएप पर लगाया ये स्टेटस

Tue, 24 Mar 2026 09:12 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 24 Mar 2026 09:12 PM IST
सार

Kanpur News: प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है। युवक मूलरूप से बलिया का रहने वाला था।

विज्ञापन
Kanpur: Lover Hangs Himself After Girlfriend's Marriage Is Fixed
लकी सिंह उर्फ राजा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका की शादी तय होने की खबर मिलते ही प्रेमी ने टूटे दिल का दर्द व्हाट्सएप स्टेटस पर जाहिर किया। इसके बाद फंदा लगाकर जिंदगी को अलविदा कह दिया। घटना रावतपुर के छपेड़ा पुलिया में स्थित एक मेस में सोमवार रात हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से बलिया के रसड़ा चंदवार गांव निवासी लकी सिंह उर्फ राजा (29) छपेड़ा पुलिया के पास स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयरटेकर था। माता-पिता की मौत के बाद वह अपने चाचा बृजेश के घर पर वर्ष 2014 से रावतपुर में रह रहा था। चाचा के अनुसार लकी का बीते जनवरी से बर्रा की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। उसकी शादी तय होने के बाद से लकी मानसिक तनाव में था। सोमवार शाम वह पत्नी सुनीता के साथ लखनऊ चंद्रिका देवी मंदिर गया थे। बेटा आर्यन घर पर ही था।
विज्ञापन


आर्यन ने बताया कि वह रात में मेस में रोटी लेने गए तो लकी का रोटी बनाते वीडियो बनाया था। इसके बाद वह घर लौट आए। देर रात लकी ने प्रेमिका को पंखे से लटकते हुए फंदे का वीडियो भेजा। साथ ही व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया। देर रात दोस्त मोहित ने लकी का स्टेटस देख जानकारी दी तो परिजन मेस पहुंचे जहां उसका शव फंदे से लटका मिला।रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Lover Hangs Himself After Girlfriend's Marriage Is Fixed
आत्महत्या से पहले मोबाइल पर लगाया स्टेटस - फोटो : अमर उजाला
किसी के जाने पर खुद को खत्म कर रहा हूं...
मैं किसी के जाने पर खुद को खत्म कर रहा हूं। प्लीज किसी पर कोई रिएक्शन न किया जाए क्योंकि सभी ने मेरा साथ दिया। सबने अच्छा व्यवहार किया लेकिन मैं अपनी लाइफ से तंग आ गया हूं इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं। यह स्टेटस लकी ने अपने मोबाइल फोन पर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed