{"_id":"64d1bc439ddf02130c02a2ca","slug":"kanpur-love-marriage-and-kidnapping-girl-hansika-also-accused-of-plotting-sent-to-jail-along-with-her-lover-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरे मां-बाप हैं, खुद देख लूंगी... गलती की है तो कानून सजा देगा'; खुद के अपहरण की साजिश रचने पर बोली बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरे मां-बाप हैं, खुद देख लूंगी... गलती की है तो कानून सजा देगा'; खुद के अपहरण की साजिश रचने पर बोली बेटी
Tue, 08 Aug 2023 09:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Aug 2023 09:46 AM IST
सार
कानपुर पुलिस ने प्यार, शादी और अपहरण के त्रिकोण की अजीबोगरीब दास्तान को सुलझा लिया है। युवती ने खुद की अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने अब युवती हंसिका को भी साजिश रचने की आरोपी बनाई है। उसे प्रेमी के साथ जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
युवती ने रची खुद के अपहरण की साजिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
21 की उम्र। चुलबुली और नटखट। पढ़ाई में भी अव्वल। घर भर की प्यारी हंसिका के इस चुलबुले मन में अपराध की जड़ें इतनी गहरी होंगी, मां-बाप तक जान न सके। जिस पिता ने उसे नाजों से पाला, उन्हें ही ठगने चल पड़ी। प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही अपहरण की कहानी लिख डाली।
शातिर अपराधी की तरह 10 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। लेकिन, स्क्रिप्ट में कुछ कड़ियां कमजोर थीं, जिनके चलते पुलिस ने दोनों को बस्ती के रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। सोमवार को उसे और प्रेमी राज सिंह को अपहरण की साजिश रचने के आरोपों में जेल भेज दिया गया। पर अफसोस...उसे पछतावा नहीं है।
मीडिया ने जब अपने ही माता-पिता के साथ ऐसा करने को लेकर सवाल पूछे तो उसने ढीठता से कहा-मेरे मां-बाप हैं, मैं खुद देख लूंगी। मैंने गलती की है तो कानून सजा देगा। आप अपना काम करें। पढ़ाई-लिखाई में अच्छी हंसिका को हाल ही में रुड़की के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला भी मिल गया था।
विज्ञापन
बस फीस ही जमा होनी थी। हंसिका फीस के लिए कहा तो पिता 2.21 लाख की वह एफडी तुड़वाने के लिए कहा, जो उन्होंने हंसिका के नाम कर रखी थी। लेकिन वह तो इस एफडी को चुपचाप तुड़वाकर अपने प्रेमी और खुद पर खर्च कर चुकी थी।

प्रेमी राज सिंह से उसने पैसे मांगे पर उसने इन्कार कर दिया। हंसिका को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने अपराध का रास्ता चुना। प्रेमी राज के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का कहानी बुनी और घर वालों से 10 लाख की फिरौती के लिए फोन कर दिया।
विश्वबैंक, बर्रा में रहने वाले उसके नरेंद्र कुमार अपहरण की कॉल आने पर उसी दिन शुक्रवार को बर्रा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। वाहन धुलाई केंद्र चलाने वाले नरेंद्र कुमार साथ ही रुपयों का इंतजाम करने में भी लग गए। गांव गए और किसी तरह पांच लाख रुपये का इंतजाम भी कर लिया।
रविवार को हंसिका ने अपनी तीसरी और आखिरी कॉल में पांच लाख रुपये अपने खाते में भेजने के लिए कहा था। भोलेभाले पिता उसके खाते में पैसा भेजते, उसके पहले ही पुलिस ने हंसिका और प्रेमी राज सिंह को बस्ती के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। अब हंसिका अपने प्रेमी के साथ जेल में है और उसके पिता ने चुप्पी साध ली है। अपने ही जिगर के टुकड़े की इस करतूत पर वो बोलें भी तो क्या बोलें?
दरअसल पुलिस को यू-ट्यूबर राज सिंह के साथ चल रहे हंसिका के प्रेम प्रसंग का पहले ही पता चल गया था। राज सिंह भी शुक्रवार से अपने घर से लापता था। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से साफ हो गया था कि दोनों साथ में ही गए हैं।
इस दौरान राज व हंसिका लगातार पिता नरेंद्र कुमार को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगते रहे। हंसिका के फोन फिरौती मांगने के बाद उसे स्विचऑफ कर दिया जाता था। इससे पुलिस को थोड़ी दिक्कत जरूर हुई लेकिन रविवार रात दोनों को बस्ती में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार को पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया। पूरे मामले में हंसिका की भी भूमिका मिलने पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे से अपहरण की धारा को हटाते हुए दोनों के खिलाफ फिरौती मांगने, धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।