{"_id":"63c5031a4d2825774028e581","slug":"kanpur-loss-making-electric-buses-minimum-fare-increased-by-five-rupees-2023-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घाटे में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसें, न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाया, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घाटे में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसें, न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाया, पढ़ें पूरी खबर
Mon, 16 Jan 2023 01:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:26 PM IST
सार
इलेक्ट्रिक सिटी बस प्रबंधन का कहना है कि अभी 98 बसों का परिचालन हो रहा है। सर्दी के पहले आमदनी 24 रुपये प्रति किमी हो गई थी लेकिन अब यात्री कम चल रहे हैं। अब एक रुपये दुर्घटना राशि और न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाकर कमाई और खर्च के बीच का अंतर कम किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक एसी बसों का घाटा कम करने के लिए नगरीय विकास निदेशालय ने न्यूनतम यात्री किराया पांच रुपये बढ़ा दिया है। अब तीन किमी तक यात्रा करने पर 11 रुपये देने होंगे। बढ़ा किराया शनिवार से लागू हो गया है। अभी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में एक किलोमीटर पर करीब 70 रुपये का खर्च आ रहा है, जबकि आमदनी 20 रुपये प्रति किमी हो रही है। 50 रुपये प्रति किमी होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी से होता है।
सर्दी कम होने पर बढ़ेगी कमाई
इलेक्ट्रिक सिटी बस प्रबंधन का कहना है कि अभी 98 बसों का परिचालन हो रहा है। सर्दी के पहले आमदनी 24 रुपये प्रति किमी हो गई थी लेकिन अब यात्री कम चल रहे हैं। अब एक रुपये दुर्घटना राशि और न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाकर कमाई और खर्च के बीच का अंतर कम किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग को सब्सिडी भी कम देनी पड़ेगी।

सीएनजी बसों पर खर्च कम, आमदनी ज्यादा
सीएनजी सिटी बसों पर खर्च कम लेकिन आमदनी ई-बसों से ज्यादा है। हालांकि कमाई और खर्च में अंतर है, जो सब्सिडी से पूरा किया जा रहा है। अभी सीएनजी बसों पर प्रति किमी 50 रुपये का खर्च आता है, जबकि आमदनी 22 रुपये प्रति किमी है। सीएनजी बसों में 28 रुपये तो इलेक्ट्रिक बसों में 50 रुपये प्रति किलोमीटर का घाटा है।

नगरीय विकास निदेशालय पर न्यूनतम किराया पांच रुपये बढ़ाया गया है। यूपी में जहां भी ई-बसें चल रही हैं। वहां इसे लागू कर दिया गया है। कानपुर में सबसे बाद में इसे लागू किया जा रहा है। सर्दी कम होने से ई बसों की कमाई बढ़ेगी।- डीवी सिंह, प्रबंधक परिचालन, ई बस सेवा
स्लैब (किमी में) किराया (रुपये में)
पहले अब
0-3 5 रुपये 11
3-6 10 11
6-10 15 16
10-14 22 23
14-19 30 31
19-24 35 36
24-30 40 41
30-36 45 46
36-42 50 51
पहले अब
0-3 5 रुपये 11
3-6 10 11
6-10 15 16
10-14 22 23
14-19 30 31
19-24 35 36
24-30 40 41
30-36 45 46
36-42 50 51