फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Loot Case,  Scooty was looted and thrown, the victim was thrashed by the police

कानपुर लूटकांड: महिला का दर्द! लूटकर फेंकी गई थी स्कूटी, पुलिस ने पीड़िता को टरकाया था, जानें क्या है मामला

Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

बिधनू थाना क्षेत्र में मिली स्कूटी महिला से लूटकर फेंकी गई थी। रामगंगा नहर में स्कूटी मिलने के बाद थाने पहुंची महिला ने अपना दर्द बयां किया। पीड़िता ने कहा कि लूट की शिकायत करने पहुंचने पर पुलिस टरकाती रही।

विज्ञापन
Kanpur Loot Case,  Scooty was looted and thrown, the victim was thrashed by the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू के रामगंगा नहर में मंगलवार को मिली स्कूटी के मालिक का पता चल गया है। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार थाने पहुंची सचेंडी के भैरमपुर गांव निवासी रुचि दुबे ने बताया कि दो माह पहले उनके साथ सचेंडी क्षेत्र में लूट हुई थी।

विज्ञापन

बदमाश स्कूटी भी लूट ले गए थे। चौकी में गुहार लगाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। पुलिस उन्हें लगातार टहला रही थी। बिधनू के जामू गांव के पास रामगंगा नहर में मंगलवार को पुलिस को एक स्कूटी पानी में डूबी मिली थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह स्कूटी मालिक की पत्नी रुचि (35) थाने पहुंची और बताया कि स्कूटी उसके मृत पति अनुज दुबे के नाम पर है। पांच साल पहले उनकी मौत के बाद वह रुई बत्ती बनाकर आजीविका चला रही है। बीते 13 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे के करीब वह स्कूटी से भैरमपुर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर वारदात को दिया अंजाम
 सीढ़ी चौकी के थोड़ा आगे तीन लोगों ने उसे रोक लिया था। तमंचा दिखाकर गले में पहनी चेन, टॉप्स, पायल, मोबाइल, स्कूटी और 42 हजार 800 रुपये लूट लिए थे। इस दौरान उसने आरोपियों को पहचान लिया था। आरोपी उसे मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़ गए थे।

फिल्मी स्टाइल में लूट, राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया
राहगीरों ने उसे सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया था। ठीक होने पर वह सीढ़ी चौकी गई और शिकायत की थी, लेकिन रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई। बता दें कि मामले में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बीच सड़क पर तमंचा तान कर महिला से स्कूटी, नगदी और ज्वेलरी छीनी थी।

मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा क्यों नहीं पंजीकृत किया जा सका, इस विषय पर भी थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed