फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Lockdown: Do not go to the market from today, handlers will come to the locality

लॉकडाउन: आज से न जाएं बाजार, मोहल्ले में आएंगे ठेले वाले, होम डिलीवरी से भी मंगाएं सामान, काम की खबर

Tue, 07 Apr 2020 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Apr 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur Lockdown: Do not go to the market from today,  handlers will come to the locality
पूर्ण लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में मंगलवार से लागू संपूर्ण लॉकडाउन 14 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन के फैसले के अनुसार संपूर्ण लॉकडाउन में परचून की दुकानों से फुटकर बिक्री नहीं होगी। सब्जी, फल मंडी से भी फुटकर बिक्री की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन


वहीं, दूधिया, मिल्क पार्लर, दूध-ब्रेड की दुकान, सब्जी व फल के ठेले मुख्य मार्ग या बाजारों में बिक्री नहीं कर सकेंगे। उन्हें मोहल्लों में बिक्री की अनुमति रहेगी। इसके अलावा अन्य किसी भी वस्तु की जरूरत हो तो अपने क्षेत्र के दुकानदार को फोन कर होम डिलीवरी करा सकते हैं। इसी तरह पत्र वितरक भी पूर्व की भांति समाचारपत्र बांट सकेंगे। लॉकडाउन एरिया में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


इनमें नहीं लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन
मेडिकल स्टोर, डॉक्टर, नर्सिंग होम, होलसेल की राशन और दवा दुकानें, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, सरकारी कर्मचारी, आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में लगे कर्मचारी, आवश्यक वस्तुओं की निर्माण इकाइयां, गैस, पैट्रोल पंप पर संपूर्ण लॉकडाउन लागू नहीं होगा। इनके कर्मचारी अपने परिचय पत्र या पास का इस्तेमाल कर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में अस्पताल और नर्सिंग होम जाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आवश्यक और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति में लगी गाड़ियों को भी नहीं रोका जाएगा। बशर्ते उनमें सवारी न बैठी हों। इसी तरह कृषि कार्य की दुकानें भी पूर्ण लॉकडाउन के दायरे से बाहर होंगी।

नजदीक के बैंक या एटीएम पैदल ही जाएं
स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन वितरण केडीए और पुलिस के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए पहले से जारी पास मान्य होंगे। श्मशान घाट जाने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। मीडियाकर्मियों को उनके संस्थान के पास के जरिये वाहन से कवरेज की छूट रहेगी।

कार्यालय जाने के लिए वाहनों के लिए पहले से जारी पास ही मान्य होंगे। सभी बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। लोग नजदीकी शाखा या एटीएम तक पैदल जाकर पैसा निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed