फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Location of MLA and his brother found in Hyderabad

Kanpur: हैदराबाद में मिली विधायक इरफान सोलंकी की लोकेशन, पूर्व पार्षद की बेटी पर दिल्ली में आश्रय देने का आरोप

Sat, 26 Nov 2022 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Location of MLA and his brother found in Hyderabad
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आगजनी के मामले में फरार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की लोकेशन हैदराबाद में मिली है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को एक टीम विधायक की तलाश में हैदराबाद गई थी। राजस्थान के जयपुर और अजमेर के बाद एक टीम को मुंबई भी भेजा गया है।
विज्ञापन


इससे यह तो साफ है कि विधायक प्रदेश से बाहर शरण लिए हुए हैं। जानकारी यह भी है कि एक संपत्ति मुंबई में भी है और दोनों वहां भी छिप सकते हैं। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। तब से दोनों फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नौ नवंबर को उनकी लोकेशन उन्नाव व फतेहपुर में पाई गई थी। 19 नवंबर को लोकेशन नोएडा के एक फ्लैट की थी। इसके बाद एक पूर्व पार्षद की बेटी ने अपने पति के साथ मिलकर दिल्ली के एक होटल में विधायक को ठहराया। उस होटल में विधायक, उनके भाई के साथ दो लोग भी ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने जब 20 नवंबर की रात होटल में छापा मारा तो विधायक वहां से जा चुके थे। पुलिस को शहर के पूर्व पार्षद की बेटी और होटल में ठहरे दोनों मददगारों के नाम मिल चुके हैं। इनसे पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। पूर्व पार्षद की बेटी ने पुलिस को बताया कि वह विधायक और उनके भाई को हवाई अड्डे के बाहर छोड़कर चली गई थी। अब दोनों कहां हैं, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed