फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kanpur like accident in Fatehpur too,Sister jumped into canal, Divyang brother jumped to save her, both missin

फतेहपुर में भी कानपुर जैसा हादसा: नहर में कूदी थी बहन, बचाने के लिए दिव्यांग भाई ले लगाई छलांग, दोनों लापता

Tue, 29 Aug 2023 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Aug 2023 02:09 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नाव का इंतजाम किया गया है। इससे दोनों की खोज भी की जा रही है। नहर भी बंद कराई गई है। भाई दीपक दिव्यांग है और नशे का लती है। नशेबाजी को लेकर ही भाई बहन के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur like accident in Fatehpur too,Sister jumped into canal, Divyang brother jumped to save her, both missin
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में भी रक्षाबंधन से पहले कानपुर जैसी ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पर नहर में कूदी बहन को बचाने में दिव्यांग भाई भी कूद गया। इसके बाद तेज बहाव में दोनों ही लापता हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दूबेपुर निवासी दीपक सिंह (22) पुत्र रंजीत सिंह का बहन रानी (20) से मंगलवार सुबह किसी बात पर घर में विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर रानी घर से तीन किलोमीटर देवमई निचली राम गंगानगर नहर पुल पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद पश्चिमी छोर से छलांग लगा दी। उसको बचाने के लिए पूर्वी छोर से भाई दीपक भी कूद गया। दोनों के पीछे दौड़ते हुए मां मीना देवी पहुंची। मां ने घटना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और  दमकल मौके पर पहुंची। नहर के पानी को बंद कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और दमकल के पास खोजबीन के कोई इंतजाम नहीं
उसके बाद खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और दमकल के पास उन दोनों की खोजबीन के कोई इंतजाम नहीं है। इसी वजह से मौके पर तमाशबीन बने रहे। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नाव का इंतजाम किया गया है।

भाई दीपक दिव्यांग और नशे का लती है
इससे दोनों की खोज भी की जा रही है। नहर भी बंद कराई गई है। भाई दीपक दिव्यांग है और नशे का लती है। नशेबाजी को लेकर ही भाई बहन के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। गोताखोरों से भी खोजबीन करवाई जा रहा है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed