फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lawyers boycott judicial work protest against Varanasi lathicharge incident submit memorandum to DM

Kanpur: वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार, वाराणसी लाठीचार्ज की घटना का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Sep 2025 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Sep 2025 04:27 PM IST
सार

Kanpur News: वाराणसी में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर के वकीलों ने शनिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Kanpur Lawyers boycott judicial work protest against Varanasi lathicharge incident submit memorandum to DM
वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में अधिवक्ताओं पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। सुबह बड़ी संख्या में अधिवक्ता बार वह लायर्स एसोसिएशन के बाहर इकट्ठा हुए और फिर कई गुटों में बंट गए। अलग-अलग गुटों में अधिवक्ताओं ने घूम-घूम कर न्यायिक अदालतों, प्रशासनिक अदालतों, रजिस्ट्री ऑफिस और तहसील का कामकाज ठप करा दिया। अधिवक्ताओं का एक गुट सड़क पर भी निकल आया और कचहरी के आसपास की दुकानें बंद करा दी गईं।

विज्ञापन

अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें जल्द से जल्द अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग की गई। कहा गया कि अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती बल्कि पुलिस बैर भावना से अधिवक्ताओं पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। बनारस में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
चंदौली में अधिवक्ता की मौत के 24 घंटे बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई और भी कई जगह अधिवक्ताओं पर हमले हुए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई, महामंत्री अमित सिंह, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, रमाकांत मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, आशीष पांडे, बुद्ध प्रकाश, अनूप द्विवेदी, रवींद्र शर्मा, बीरेंद्र पासी, पंकज दीक्षित आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed