फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Land handed over for Defence Corridor, yet no compensation after 15 days; farmers distressed

कानपुर: डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन दे दी, 15 दिन बाद भी नहीं मिला मुआवजा, किसान परेशान

Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
सार

मुआवजा न मिलने से परेशान 60 किसान तहसील से लेकर एडीएम (एलए) कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। 

विज्ञापन
Kanpur: Land handed over for Defence Corridor, yet no compensation after 15 days; farmers distressed
मुआवजा न मिलने से परेशान किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्वल तहसील में डिफेंस कॉरिडोर औद्योगिक परियोजना के लिए जमीन का बैनामा करा चुके 60 किसान भुगतान के लिए 15 दिन से अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। रजिस्ट्री हो गई, जमीन चली गई, लेकिन खाते में एक रुपया नहीं आया। मामला हाथीपुर, महाराजपुर और फुफुवार सुईथोक गांवों का है। यहां डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण चल रहा है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉरिडोर औद्योगिक परियोजना विस्तार के लिए बीती 18 सितंबर को फुफुवार के पांच किसानों से जमीन के बैनामे (रजिस्ट्री) कराने की शुरुआत हुई थी, अब तक 60 किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। किसान विनय प्रताप सिंह, दीपिका, महेंद्र, युवराज, विराट आदि ने बताया कि तहसील से लेकर एडीएम भू-अध्याप्ति कार्यालय तक दौड़ लगा चुके हैं। गुरुवार को भी ट्रेजरी में भी पता किया, लेकिन रकम खाते में नहीं पहुंची। रोज ब्याज का नुकसान हो रहा है क्योंकि खाते में धन पहुंचने से ब्याज तो मिलेगा ही, उसका सदुपयोग भी होगा। वहीं एसडीएम नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि तहसील स्तर से भुगतान की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिन किसानों से डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन का बैनामा कराया गया है। शासन ने उन्हें मुआवजा देने के लिए अब कोषागार में 25 करोड़ रुपये भेजे हैं। तीन या पांच अक्तूबर से संबंधित किसानों के खातों में यह धन भेजा जाएगा। - आनंद मोहन उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), कानपुर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed