{"_id":"6a7eca0ca76da0f33d01f0e9","slug":"kanpur-labour-department-tiranga-yatra-rally-taken-out-with-school-band-students-participated-enthusiastically-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: श्रम विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली बैंड के साथ निकली रैली, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: श्रम विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली बैंड के साथ निकली रैली, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Fri, 14 Aug 2026 01:26 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:26 PM IST
सार
Kanpur News: अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों और श्रम विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
श्रम विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कार्यालय अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेंद्र मैथानी शामिल हुए। उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में अटल आवासीय विद्यालय कानपुर के छात्रों ने बैंड के साथ उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा में हर्षोल्लास के साथ भागीदारी की। रैली में श्रम विभाग के सभी श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमीम अख्तर, अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र, कानपुर के नेतृत्व में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों द्वारा तिरंगा यात्रा में हर्षोंल्लास के शामिल हुए। इस मौके पर श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विपिन सोनकर, अखिलेश पांडेय, घनश्याम निषाद, विनोद सिंह, संतोष कुमार, पवन कुमार, यशवीर सिंह, समीर शुक्ला, अखिलेश वर्मा समेत लेबर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन