फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur laborer died after coming into contact with severed power line family members created a ruckus

Kanpur: कटे बिजली के तार की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, परिजनों का हंगामा…मुआवजे को लेकर बवाल

Tue, 09 Dec 2025 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Dec 2025 03:14 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी स्थित हरिओम पेपर मिल में कटे बिजली के तार की चपेट में आने से श्रमिक रंजीत प्रजापति की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Kanpur laborer died after coming into contact with severed power line family members created a ruckus
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी में सोमवार रात फैक्टरी के अंदर काम करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। तेज आवाज सुन अन्य कर्मचारियों ने युवक को देखा तो लाइट सप्लाई बंद कर दी। युवक को पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने फैक्टरी के बाहर हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वाशन देकर शांत कराया।

विज्ञापन

सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती पांडु नदी के किनारे हरिओम पेपर मिल है, जिसमें बॉयलर का काम ठेकेदार प्रवीण शर्मा करवा रहे हैं। ठेकेदार के अंडर में करीब में 50 कर्मचारी काम करते हैं। सोमवार देर रात सभी कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी बिजली का तार कटा होने के कारण फर्रुखाबाद के मेरापुर थानाक्षेत्र के हमीर खेड़ा निवासी रंजीत प्रजापति (20) करंट की चपेट में आ गया। साथी कर्मचारियों ने रंजीत को जैसे ही करंट मे चिपका देखा, तो तत्काल बिजली सप्लाई बंद की और उसे पास के निजी हॉस्पिटल ले गए।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी
घटना की जानकारी फैक्टरी मालिक और पुलिस व परिजनों को दी। वहीं देर रात रंजीत की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैक्टरी मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वाशन देकर शांत कराया। एसीपी पनकी शिखर ने बताया की फैक्टरी मालिक और परिजनों से बात की जा रही है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। अगर परिजन संतुष्ट नहीं होते है, तो तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed