{"_id":"6149528698b5976e7d6e099f","slug":"kanpur-kidneys-of-fever-patients-liver-failure-medical-students-also-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बुखार के रोगियों के गुर्दे, लिवर फेल, मेडिकल छात्र भी चपेट में, कुरसौली के तीन और रोगियों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बुखार के रोगियों के गुर्दे, लिवर फेल, मेडिकल छात्र भी चपेट में, कुरसौली के तीन और रोगियों को डेंगू
Tue, 21 Sep 2021 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:03 AM IST
सार
बुखार के बाद गुर्दा और लिवर फेल होने की शिकायत लेकर आए रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। कुरसौली के विवेक (26), अमित (23) और रेखा देवी (24) को डेंगू की पुष्टि हुई है। कुरसौली के डेंगू पीड़ित छह रोगी उर्सला में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कुरसौली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर उर्सला में कुरसौली के तीन रोगियों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही सोमवार को हैलट और उर्सला में बुखार के रोगियों की लंबी लाइन लगी रही। तीन सौ बुखार के रोगियों ने जांच कराई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के छात्रों को भी बुखार आ रहा है।
उनका सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजा गया है। बुखार के बाद गुर्दा और लिवर फेल होने की शिकायत लेकर आए रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। कुरसौली के विवेक (26), अमित (23) और रेखा देवी (24) को डेंगू की पुष्टि हुई है। कुरसौली के डेंगू पीड़ित छह रोगी उर्सला में भर्ती हैं।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि रोगियों की स्थिति बेहतर हो रही है। हैलट में मेडिसिन की ओपीडी में चार सौ से अधिक रोगी आए। इनमें आधे बुखार से पीड़ित रहे हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि गंभीर हालत में आए रोगियों को भर्ती कर लिया गया है। हैलट इमरजेंसी में बुखार के बाद ब्रेन हेमरेज के रोगी भी आए हैं।
विज्ञापन
बैंक कर्मी की बुखार से मौत
बिल्हौर क्षेत्र के धौरारा महदेवा गांव निवासी हिमांशु कटियार (25) शिवराजपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में कर्मचारी थे। परिजनों ने बताया कि कई दिनों तक बुखार न उतरने पर हिमांशु को दो दिन पहले कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को हिमांशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स कम हो जाने से एकाएक उनकी तबीयत बिगड़ गई और जब तक डाक्टर कुछ समझ पाते तब उनकी मौत हो गई। बैंक कर्मी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)