फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur KESCO to carry out repair work today power supply to remain suspended in these areas check timings here

Kanpur: आज केस्को कराएगा मरम्मत के कार्य, इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, जानें क्या हैं टाइमिंग्स

Tue, 31 Mar 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 12:53 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में मरम्मत और केबल डालने के कार्य के लिए मंगलवार को नवीननगर, बर्रा और जरीब चौकी समेत आठ उपकेंद्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

विज्ञापन
Kanpur KESCO to carry out repair work today power supply to remain suspended in these areas check timings here
केस्को कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य के लिए केस्को मंगलवार को भी आठ उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस वजह से करीब एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नवीननगर उपकेंद्र से रेक्टिफिकेशन कार्य के लिए सुबह दस से दोपहर डेढ़ बजे तक काम होगा।

विज्ञापन

एल ब्लॉक में बिजली नहीं रहेगी। बूढ़पुर मछरिया उपकेंद्र से सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक शटडाउन रहने से सैनिक चौराहा, बजरंग चौराहा, जरीब चौकी उपकेंद्र से केबिल डालने के कार्य के लिए सुबह दस से दोपहर चार बजे तक पीरोड में बिजली नहीं रहेगी।

विज्ञापन

अलग-अलग समय पर शटडाउन
विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र से दोपहर एक से चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।  इस कारण ईडब्ल्यूएस बर्रा, बर्रा-6, ए, बी, सी ब्लॉक, न्यू एलआईजी, बर्रा-3, विद्युत कॉलोनी क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा भी अन्य उपकेंद्रों से अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed