फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kesco gives a shock to heart patient entrepreneur sends a bill of 57 lakhs for one month

Kanpur: हार्ट पेशेंट उद्यमी को केस्को ने दिया झटका, एक माह का बिल भेज दिया 57 लाख, कारखाना मालिक ने की शिकायत

Thu, 17 Jul 2025 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 02:27 PM IST
सार

Kanpur News: केस्को की लापरवाही सामने आई है, जहां एक हार्ट पेशेंट उद्यमी को 57 लाख का गलत बिजली बिल थमा दिया गया है। बिल ठीक न होने पर उन्होंने समाधान दिवस में शिकायत की, जिसके बाद केस्को एमडी ने जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Kesco gives a shock to heart patient entrepreneur sends a bill of 57 lakhs for one month
केस्को समाधान दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में किराये की जगह में फैक्टरी चलाने वाले हार्ट पेशेंट उद्यमी को कोस्को ने जुलाई में 57,99,272 रुपये का बिल थमा दिया। अब वह इसे ठीक कराने के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को उन्होंने दादानगर में आयोजित समाधान दिवस में कोपे स्टेट के चेयरमैन से अपनी समस्या बताई। मौके पर पहुंचे केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन को मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया। गुजैनी निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 2017 में दादानगर में किराये पर प्लॉट लेकर प्लास्टिक दाने की फैक्टरी डाली थी।

विज्ञापन

यहां उनके बेटे गर्वित मिश्रा के नाम विद्युत कनेक्शन है जिसकी 2022 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। फैक्टरी में 67-67 किलोवाट के दो मीटर लगे हैं जिनमें से एक चलता नहीं है। अभी तक एमआरआई से हर माह करीब डेढ़ लाख का बिल आ रहा था, जिसे वह समय पर जमा कर रहे थे। इस बार जुलाई में उन्हें 57,99,272 रुपये आ बिल दे दिया गया। इस पर केस्को अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह हार्ट के मरीज हैं और तीन जून को उन्होंने कार्डियोलॉजी में एंजियोप्लास्टी कराई थी।

विज्ञापन

92 में से 49 शिकायतों का तुरंत निस्तारण
केस्को के समाधान शिविर में बुधवार को 92 शिकायतें आईं जिसमें 49 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को जांच के बाद निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। उद्यमियों की समस्याओं को लेकर केस्को एमडी के साथ विजय कपूर ने बैठक की। एमडी ने बताया कि 15 व 16 जुलाई को समाधान शिविर में मीटर, बिल, सोलर से संबंधित 195 शिकायतें आईं, जिसमें 130 का निस्तारण हो चुका है, शेष का भी जल्द किया जाएगा। इस दौरान सुरेश पुरी, हरीश ईसरानी, दिनेश कुशवाहा, विशाल खंडेलवाल, कार्तिक कपूर, पम्मी खन्ना, शिवकुमार प्रजापति, सुशील टकरू, प्रदीप माहेश्वरी, अशोक जुनेजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed