Kanpur: कौशलपुरी का प्राचीन हनुमान मंदिर बनेगा और भव्य, 1.59 करोड़ से होगा सुंदरीकरण, बनेगा बहुउद्देशीय सभागार
Kanpur News: कौशलपुरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 1.59 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। यहां भव्य द्वार और 400 लोगों की क्षमता वाला बहुउद्देशीय सभागार बनेगा, हालांकि पार्किंग की समस्या एक चुनौती बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कौशलपुरी के हनुमान पार्क में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का 1.59 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जाएगा। भव्य द्वार और बहुउद्देशीय सभागार निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। इसमें धार्मिक कार्यक्रम होंगे, शादी समारोह नहीं।
विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का हवाला दिया था। पर्यटन मंत्री ने यह प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है। इस मंदिर में 1.59 करोड़ रुपये से सत्संग भवन, पानी की व्यवस्था, सोलर लाइट, भक्तों के बैठने के लिए चेयर, पाथवे, मंदिर का भव्य द्वार, वट वृक्ष के चबूतरे का सुंदरीकरण सहित अन्य कार्य होंगे।
पार्किंग की व्यवस्था नहीं
पर्यटन विभाग की रूपरेखा के अनुसार, दो मंजिला बहुउद्देशीय सभागार बनेगा। इसकी क्षमता 400 लोगों की है पर यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस बारे में एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि विकास के साथ पार्किंग का रास्ता भी बनता है। वहीं, यह प्रस्ताव तैयार कराने वाले पूर्व पार्षद सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि लोगों को फुटपाथ पर वाहन खड़े करने होंगे।