फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jewellery worth 25 lakh missing from another locker of Central Bank

कानपुर: सेंट्रल बैंक के लॉकर से फिर 30 लाख के जेवर गायब, बैंक मैनेजर, लॉकर इंचार्ज हटाए गए, एक महीने के भीतर तीसरा मामला

Mon, 04 Apr 2022 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Apr 2022 08:08 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक के लॉकर से फिर 30 लाख के जेवर गायब हो गए। बैंक के उच्चाधिकारी ने तीसरी घटना होने के बाद कराची खाना शाखा के मैनेजर राम प्रसाद व लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को हटा दिया गया है। इन दोनों पर नामजद एफआईआर भी है।

विज्ञापन
Kanpur: Jewellery worth 25 lakh missing from another locker of Central Bank
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा के एक और लॉकर से 30 लाख रुपये के जेवरात गायब हो गए। ग्राहक जब सोमवार को लॉकर चेक करने पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ। फीलखाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


एक महीने के भीतर इसी बैंक की इसी शाखा की यह तीसरी घटना है। अब स्पष्ट हो गया है कि इसमें बैंक कर्मियों की बड़ी भूमिका है। बैंक प्रबंधन ने शाखा मैनेजर राम प्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को हटा दिया है। पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया है।
विज्ञापन


कोहना रानीघाट निवासी देवकी नंदन पोद्दार व उनकी पत्नी शकुंतला का सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा में ज्वाइंट एकाउंट है। बैंक में ही उन्होंने 511 नंबर लॉकर भी लिया था। दंपती ने बताया कि लॉकर में करीब 30 लाख रुपये के जेवरात रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार फरवरी 2020 में लॉकर चेक किया था, जेवरात रखे थे। उसके बाद सोमवार को दंपती बैंक पहुंचा और जब लॉकर खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। बैंक कर्मियों को जानकारी दी। लॉकर कंपनी के कर्मचारी की मदद से लॉकर खोल सका। दंपती के अनुसार लॉकर में एक भी जेवरात नहीं थे।

तो लॉकरों से गायब किए गए जेवरात
इससेपहले मंजू भट्टाचार्या के लॉकर से 30 लाख व सीमा गुप्ता के लॉकर से 20 लाख के जेवरात गायब हो चुके हैं। पहला केस 14 मार्च को दर्ज कराया गया था और दूसरा केस तीन दिन पहले पुलिस ने दर्ज किया है। दोनों मामलों में जब फोरेंसिक टीम ने जांच की तो लॉकर की रिपिट निकली मिली थी। वहीं आसानी से ये लॉकर ग्राहक नहीं खोल पाए थे। तीनों ग्राहक कंपनी के कर्मचारियों की मदद से ही लॉकर खुलवा सके थे। यानी एक तरह से सभी में गड़बड़ी कर जेवरात पार किए गए।

बैंक के ग्राहकों में मची खलबली
तीन मामले उजागर होने के बाद लॉकरों के ग्राहक सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा पहुंचने लगे हैं। हर एक को आशंका है कि कहीं उनके लॉकर से जेवरात गायब तो नहीं हो गए। बैंक के ग्राहक अब परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि पहला मामला दर्ज होने के बाद दो और मामले उजागर हुए।

दो पर गिरी गाज, एसआईटी करेगी जांच
बैंक के उच्चाधिकारी ने तीसरी घटना होने के बाद कराची खाना शाखा के मैनेजर राम प्रसाद व लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को हटा दिया गया है। इन दोनों पर नामजद एफआईआर भी है। शुभम फरार चल रहा है। इसलिए सबसे अधिक शक उसी पर है। उसी तलाश जारी है। जांच के लिए एसीपी कोतवाली अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

एक और लॉकर नहीं खुला, कल बुलाया
किराना कारोबारी पंकज कुमार गुप्ता भी सोमवार शाम बैंक पहुंचे। उन्होंने अपना लॉकर खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। उन्होंने बैंक प्रबंधन व पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद उनको मंगलवार सुबह बैंक में बुलाया गया है। पंकज के मुताबिक उनके लॉकर में भी करीब बीस लाख के जेवरात रखे हैं।

मामला बेहद गंभीर है। जिस तरह से एक के बाद एक अब तक तीन मामले सामने आए हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिए इस संबंध में डीसीपी पूर्वी को निर्देशित किया गया है कि गहनता से छानबीन कर सख्त कार्रवाई करें। जो दोषी होगा वह जेल जाएगा।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed