{"_id":"69fe27dd3b0121861c080842","slug":"kanpur-jeweler-duped-of-jewelry-worth-13-lakh-by-impostor-posing-as-cbi-officer-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीबीआई अधिकारी बन सर्राफ से 13 लाख के गहनों की टप्पेबाजी, पीड़ित ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीबीआई अधिकारी बन सर्राफ से 13 लाख के गहनों की टप्पेबाजी, पीड़ित ने दी तहरीर
Fri, 08 May 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 08 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फीलखाना थाना
- फोटो : अमर उजाला
नयागंज आए पनकी के सर्राफ से सीबीआई अधिकारी बनकर कैप पहने दो लोगों ने बिरहाना रोड में बैग चेक कराने के बहाने 13 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। आरोप है कि उन लोगों ने उनके कर्मचारी को पीटा। डर के कारण वह एक ज्वैलरी शॉप में घुस गए तभी आरोपी मौका देखकर भाग निकले। पीड़ित के तहरीर देने के बाद पुलिस की अलग-अलग दो टीमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।
पनकी के ए-ब्लॉक निवासी सर्राफ अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी पनकी पावर हाउस मार्केट में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह दुकान के एक कर्मचारी आशीष मिश्रा के साथ व्यापार के सिलसिले से नयागंज गए थे। वहां से लौटने पर वह बिरहाना रोड पर कृष्णा ज्वैलर्स के सामने पहुंचे थे। आरोप है कि तभी टोपी पहने दो लोग आए।
खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए बैग की तलाशी लेने लगे। बैग में रखे सोने के दो हार, चार चूड़ी, एक नथ कुल 13 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर दिए। फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा के अनुसार तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक दिन पहले कहा था, टप्पेबाजी की कोशिश हुई...
सराफा कारोबारी का गुरुवार को आरोप था कि बिरहाना रोड पर जब सीबीआई अधिकारी बताकर उनका बैग खींचने का प्रयास किया गया तो वह भागकर एक ज्वैलरी शॉप में घुस गए थे। इसके बाद बैग खोलकर देखा था तो नकदी और गहने पूरे थे। उन्होंने टप्पेबाजी की कोशिश करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने टप्पेबाजी हो जाने की तहरीर दे दी।