फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: JE committed suicide by consuming poisonous substance

Kanpur: पत्नी पहुंची थाने तो जेई ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, वीडियो में ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 28 Sep 2022 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में सिंचाई विभाग के जई की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: JE committed suicide by consuming poisonous substance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद सिंचाई विभाग के जई वीरेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वर्तमान में उनकी तैनाती उन्नाव में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह (44) जेई थे। वह नवाबगंज स्थित ऑफिसर्स कालोनी में परिवार संग रहते थे।

विज्ञापन


उनकी पत्नी सपना बिल्हौर के एक स्कूल में टीचर हैं। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। साल 2019 में मामला तलाक तक भी पहुंच गया था लेकिन परिवार वालों के बीच में पड़ने से दोनों साथ रहने को राजी हो गए थे। नवाबगंज थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि 25 तारीख को वीरेंद्र ने घर पर पिता की श्राद्ध और भोज का कार्यक्रम रखा था। लेकिन पत्नी सपना ने तबीयत खराब होने के चलते खाना बनाने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

जिसपर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सपना का आरोप है कि वीरेंद्र ने उसे पीटा था और रिवाल्वर से गर्दन के पास फायर भी किया था। जान का खतरा जानकर वह बच्चों को लेकर बिल्हौर चली गई थी। उसने वहीं से सीयूजी नंबर पर एक तहरीर भेजी थी। जिसपर उन्होंने थाने आकर शिकायत दर्ज करने को कहा था। जिसपर उन्होंने ट्वीट भी किया था। लेकिन वह मंगलवार को अपने परिजनों के साथ थाने आई थी और रिपोर्ट दर्ज करा रही थी। पति को जानकारी होते ही वह भी वहां पहुंच गया। वह गुस्से में था और घर जाकर जहर खा लिया।

जहर खाकर पुलिस को बताया
थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी ने रिवॉल्वर थाने में जमा कराने को कहा था जिसपर वीरेंद्र तैयार हो गया था। उन्होंने एहतियातन एसआई को रिवॉल्वर लाने के लिये वीरेंद्र के साथ भेजा था। जब वह अंदर से रिवॉल्वर लेकर आया तो उन्हें परेशानी में देखकर कारण पूछा तो उन्होंने कुछ खाने की बात कही। आनन-फानन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वीडियो में ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
इलाज के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र से पूछताछ की और जहर की वजह पूछी जिसपर उन्होंने पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मृतक के आरोपों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed