फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur is not in the sensitive zone of Corona

‘कोरोना’ के सेंसिटिव जोन में कानपुर नहीं, एहतियातन अस्पतालों में बनाए जाएंगे आइसोलेशन वार्ड

Thu, 30 Jan 2020 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Jan 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur is not in the sensitive zone of Corona
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई
कोरोना वायरस के सेंसिटिव जोन में कानपुर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में शहर का नाम न होने पर भी एहतियात बरती जा रही है। जिले में महामारी विशेषज्ञ डॉ. देव सिंह की अगुवाई में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों, आंगनबाड़ी और दूसरे हेल्थ वर्कर से कहा गया है कि बाहर से आने वालों पर नजर रखें।
विज्ञापन


कोरोना प्रभावित देशों से आने वालों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा नेपाल से शहर आने वालों का भी डीटेल मांगा जा रहा है। नेपाल के रहने वाले बहुत से लोग शहर में काम करते हैं। ऐसे में पता किया जा रहा है कि जनवरी के महीने में कितने लोग नेपाल जाकर लौटे हैं। इसके साथ प्रदेश के सेंसिटिव घोषित जिलों से आने वाले लोगों पर भी निगाह है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज आदि जिलों को सेंसिटिव घोषित किया है। इन जिलों के लोगों का भी शहर आना-जाना रहता है। महामारी विशेषज्ञ डॉ. देव सिंह ने बताया कि कोरोना से निपटने की तैयारी पूरी है। दवाएं और किट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उर्सला, कांशीराम और हैलट में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के लिए कह दिया गया है। शहर सेंसिटिव जोन में नहीं है। शहर से प्रभावित देशों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लू के रोगियों से पूछा, बाहर तो नहीं गए थे
हैलट ओपीडी में बुधवार को खांसी, जुकाम, सांस फूलने और फ्लू के रोगियों की भरमार रही। जिन रोगियों में लक्षण अधिक गहरे थे, उनकी पूरी हिस्ट्री ली गई। यह पता किया गया कि एक महीने में वे कहीं बाहर तो नहीं गए। लोगों से विभिन्न प्रांतों और सेंसिटिव जिलों में आवाजाही के संबंध में जानकारी ली गई। हैलट के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि जिन रोगियों में फ्लू के लक्षण रहे हैं। उनकी हिस्ट्री ली गई है। ओपीडी में कोई संदिग्ध रोगी नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed