फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Iron Rod Rammed into Puppys Eye Then Brutally Beaten to Death Search for Accused Underway

बेजुबान से क्रूरता: पिल्ले की आंख में सरिया घुसेड़ी, फिर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी की तलाश जारी

Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 31 Mar 2026 11:26 PM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पिल्ले की आंख में सरिया घुसेड़कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Iron Rod Rammed into Puppys Eye Then Brutally Beaten to Death Search for Accused Underway
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के गंगागंज में शनिवार सुबह पिल्ले की आंख में सरिया घुसेड़ने के बाद उसे पीटकर मार डालने के मामले में पनकी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले छोटू उर्फ छुट्टन ने पिल्ले के साथ क्रूरता की। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह रिपोर्ट बेजुबान फाउंडेशन के संस्थापक विवेक तिवारी ने दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गंगागंज भाग-2 की ईडब्ल्यूएस काॅलोनी के सामने शनिवार सुबह करीब नौ बजे करीब छह माह का पिल्ला सड़क किनारे बैठा था। इलाके का छोटू उर्फ छुट्टन सरिया लेकर पहुंचा। पिल्ले पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
तड़पते हुए पिल्ले की आंख में सरिया घुसेड़ दी। पास में रहने वाली पशु प्रेमी वंदना वर्मा ने विरोध किया तो आरोपी मौके से चला गया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पशु क्रूरता व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed