Kanpur: कोरोना काल में रेलवे में हुए वित्तीय घपले की जांच शुरू, सुपरवाइजरों से हुई पूछताछ
इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में भी खानपान के नाम पर अनियमितताओं की शिकायतें मुख्यालय अधिकारियों को मिलीं थीं। डिप्टी सीसीएम ने इस मामले में ट्रेनिंग सेंटर के उस समय प्रिंसिपल रहे सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी के साथ ही सेंट्रल के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, मुख्य पार्सल अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, सीपीसी माल गोदाम के बुकिंग समेत कई विभागों के सुरवाइजरों के बयान दर्ज किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान कानपुर के रेलवे संस्थानों में हुईं वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज मंडल के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (डिप्टी सीसीएम) हिमांशु शुक्ला ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में कई विभागों के सुपरवाइजरों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
बिना वाणिज्य प्रबंधक की अनुमति के रेलवे के बुकिंग ऑफिस से करीब पांच लाख रुपये निकालकर मास्क और सैनिटाइजर, फजलगंज के इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगों के खाने पीने में हुए खर्च और अन्य संस्थानों में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की शिकायत रेलवे मुख्यालय को मिली थी।
सन् 2020 से 2021 के बीच हुई आर्थिक अनियमितताओं की 11 बिंदुओं की जांच की जा रही है। किसी भी रेलवे स्टेशन या संस्थान में बुकिंग ऑफिस के कैश का इस्तेेमाल किसी अन्य मद में करने के लिए जोनल मुख्यालय के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक की अनुमति लेनी पड़ती है।
कानपुर सेंट्रल के बुकिंग ऑफिस से लिया गया धन बिना मुख्यालय की अनुमति के इस्तेमाल किया गया। इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर में भी खानपान के नाम पर अनियमितताओं की शिकायतें मुख्यालय अधिकारियों को मिलीं थीं। डिप्टी सीसीएम ने इस मामले में ट्रेनिंग सेंटर के उस समय प्रिंसिपल रहे सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी के साथ ही सेंट्रल के मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक, मुख्य पार्सल अधीक्षक, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक, सीपीसी माल गोदाम के बुकिंग समेत कई विभागों के सुरवाइजरों के बयान दर्ज किए हैं।
सीपीसी माल गोदाम के सीज अभिलेख की भी जांच
सीपीसी माल गोदाम में वर्ष 2021 में सीज रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। रेलवे के माल गोदाम प्रभारी ने चार दिन तक बिना रजिस्टर में दर्ज किए माल रखा था। माल गोदाम में मालगाड़ियों से आए माल को रखवाने का शुल्क रेलवे वसूलता है। इसे माल गोदाम अधिकारियों ने अभिलेखों में नहीं दिखाया था। इस तरह से बिना डैमेज शुल्क वसूले व्यापारियों से लेनदेन कर रजिस्टर में आवक दर्ज न करने की अनियमितता सामने आई थी। यह रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय प्रयागराज भेज दी गई थी। इस पर सीपीसी माल गोदाम के मुख्य माल अधीक्षक गजेंद्र प्रसाद से भी जांच कमेटी ने पूछताछ की है।