{"_id":"6a78abb9ac50fb3b220741e7","slug":"kanpur-intoxicated-youth-stabs-rickshaw-puller-at-company-bagh-intersection-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कंपनीबाग चौराहे पर नशे में धुत युवक ने रिक्शा चालक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कंपनीबाग चौराहे पर नशे में धुत युवक ने रिक्शा चालक को मारा चाकू
Sun, 09 Aug 2026 10:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों ने आरोपी को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया
- फोटो : अमर उजाला
कंपनीबाग चौराहे पर रविवार शाम नशे में धुत युवक ने मामूली विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद चौराहे पर मौजूद लोगों के सामने ही युवक चाकू लहराने लगा तो राहगीर सहम गए। किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोगों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हवाले कर दिया।
कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवाबगंज के लाल फाटक निवासी बबलू वर्मा बताया। उसके कब्जे से रामपुरी चाकू बरामद हुआ है। वहीं, घायल ई-रिक्शा चालक विजय को उपचार के लिए भेजा गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कंपनी बाग चौराहा तीन थाना क्षेत्रों की सीमा से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान है। आसपास अधिकारियों के सरकारी आवास होने के साथ ही यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है।

Trending Videos
घटना स्थल पर पड़ी रामपुरी चाकू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर विवाद की असली वजह पता लगाने में जुटी है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।