फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Interstate gang of Hemp trafficking caught

कानपुर: गांजा तस्करी का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, एक कुंतल 21 किलो गांजा बरामद

Fri, 19 Mar 2021 01:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Mar 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Interstate gang of Hemp trafficking caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ एसटीएफ और रेलबाजार थाने की टीम ने गुरुवार तड़के गांजा की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक कुंतल 21 किलो. गांजा, 15 हजार रुपये, तीन मोबाइल और एक लोडर बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


रेलबाजार थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीओडी पुल के ढाल से गिरफ्तार सरगना दिल्ली के संजय कॉलोनी ओखला फेज 2 निवासी भीम सिंह, मुन्ना उर्फ मुनेंद्र चौधरी और कन्नौज के ताल ग्राम निवासी अभय चौहान ने उड़ीसा से गांजा लाकर देश भर में सप्लाई करने की बात कबूली है। आर्डर मिलने पर लोडर से कानपुर नगर, देहात, कन्नौज व आसपास के जिलों में सप्लाई करने आए थे। गांजा की कीमत करीब 25 लाख है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक या लोडर से लाते थे गांजा
शातिर उड़ीसा से लोडर या ट्रकों में सामान के बीच गांजा छिपाकर लाते थे। पुलिस के मुताबिक छानबीन में लोडर की बॉडी में कट का निशान दिखाई दिया। इस पर चादर को हटाने पर बॉक्स से गांजा बरामद हुआ। शातिर गांजा की पुड़िया 100 से 200 रुपये में बेचते थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed