{"_id":"68e53eef6064f14a3d0a11c9","slug":"kanpur-internet-service-provider-company-director-arrested-for-fraud-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धोखाधड़ी का आरोपी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी का निदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धोखाधड़ी का आरोपी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी का निदेशक गिरफ्तार
Tue, 07 Oct 2025 09:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:55 PM IST
सार
चेन्नई की ब्रॉड बैंड कंपनी ने ब्रॉड बैंड सेवाओं के विस्तार के लिए करार किया था। अगस्त 2018 को बिना सूचना करार तोड़ने व कंपनी की दो कारें न लौटाने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में धोखाधड़ी का आरोपी मो शाहिद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नलगंज पुलिस ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी के निदेशक मो. शाहिद (आप पार्टी के अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष) को धोखाधड़ी के आरोप में मंंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ 14 अगस्त 2025 को आपराधिक विश्वासघात की एफआईआर हुई थी। तब से वह फरार था।
विज्ञापन
चेन्नई की ब्रॉड बैंड कंपनी के प्रतिनिधि सुभाष दीक्षित ने कर्नलगंज थाने में इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी के निदेशक मो. शाहिद और सैय्यद मोहम्मद अनवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने ब्रॉड बैंड सेवा के विस्तार के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी से करार किया। दोनों की ओर से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से निदेशक को दो कारें भी दी गईं थीं। सुभाष का आरोप है कि 14 अगस्त 2018 को इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी ने बिना सूचना दिए एमओयू तोड़ लिया। कारें भी नहीं लौटाईं। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि जाजमऊ निवासी मो. शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। करार रतन स्क्वायर चुन्ननीगंज के पास हुआ था। वही घटना स्थल भी है।
विज्ञापन